Media24Media.com: रामचरित मानस से मिलती है जीवन जीने की शिक्षा: गुरु खुशवंत साहेब

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रामचरित मानस से मिलती है जीवन जीने की शिक्षा: गुरु खुशवंत साहेब

Document Thumbnail

 आरंग।  ग्राम बैहार में मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर एवं राजा मोरध्वज‌‌‌ शक्ति केंद्र आरंग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय श्रीराम चरित मानसगान व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जिसमें राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र आरंग से पंजीकृत  ग्यारह मानस मंडलियों ने मानसगान व्याख्यान प्रतियोगिता में भाग लिया।




 जय सियाराम मानस मंडली कोलियारी नयापारा प्रथम, ओम मानस मंडली लखौली द्वितीय तथा हंसवाहनी महिला मानस मंडली कलई तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने दार्शनिक अंदाज में कहा रामचरित मानस से हमें जीवन जीने की शिक्षा मिलती है।  रामचरितमानस पढ़ना और सुनना ही काफी नहीं है, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आदर्श जीवन शैली को हमें अपने जीवन में  आत्मसात करना चाहिए। श्रीराम आज्ञाकारी पुत्र थे। वे अपने पिता की आज्ञा से चौदह वर्ष वनवास में चले गए।हमें भी अपने
प्रथम गुरु माता- पिता का सम्मान हृदय से करना चाहिए।

 ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत होकर काफी मतों से जीत दिलाने पर सबका आभार जताया।

कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर  अध्यक्ष नारायण साहू, सलाहकार ,हीरालाल साहू, संचालक अशोक साहू, सचिव पोयम शरण साहू वहीं राजा मोरध्वज शक्ति केंद्र आरंग से संरक्षक पुरानिक हिरवानी, संयोजक सीताराम यादव, अध्यक्ष अजय कल्याणी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, सचिव लाला निषाद,सह सचिव हेमंत साहू, सदस्य परमानंद जलक्षत्री,अवध विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी महेन्द्र पटेल की अहम् भूमिका रही।इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों,पीपला फाउंडेशन के सदस्यों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.