Media24Media.com: राजधानी में जेल प्रहरी की लापरवाही से कैदी अस्पताल से फरार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में जेल प्रहरी की लापरवाही से कैदी अस्पताल से फरार

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में जेल प्रहरी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रहरी के लापरवाही के कारण एक कैदी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि रायपुर के सरकारी अस्पताल डीकेएस में कैदी का इलाज चल रहा था।


 इस दौरान कैदी की निगरानी के लिए डीकेएस अस्पताल में जेल के प्रहरी को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। इस दौरान विचाराधीन कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया है। अब पुलिस इस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के सरकारी डीकेएस अस्पताल से फरार कैदी डीडी नगर इलाके में लूट और हत्या का प्रयास के मामले में जेल में बंद था। इस फरार कैदी का नाम देवीप्रसाद बंसोर बताया जा रहा है। गोलबाजार थाना में पुलिस अभिरक्षा से फरारी की धाराओं में एफआईआर दर्ज हो गया है, जिसके बाद से पुलिस अब इस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.