Media24Media.com: दुबई में पकड़ा गया महादेव गेमिंग ऐप का मालिक, जारी किया गया था रेड कॉर्नर नोटिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुबई में पकड़ा गया महादेव गेमिंग ऐप का मालिक, जारी किया गया था रेड कॉर्नर नोटिस

Document Thumbnail

 Ravi Uppal detained: महादेव गेमिंग ऐप का मालिक रवि उप्पल दुबई में हिरासत में लिया गया है. रवि उपप्ल के अलावा 2 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है. रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था. भारतीय जांच एजेंसियां दुबई सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में हैं. रवि उप्पल महादेव ऐप के मुख्य आरोपियों में से एक है. उसे गिरफ्तार कर जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा.


आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. वह महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर है. इन दोनों ने एक बयान में महादेव ऐप और सट्टेबाजी घोटाले में शामिल होने से इनकार किया है. उन्होंने इसकी जिम्मेदारी शुभम सोनी पर डाल दी. ईडी ने यूएई में भारतीय दूतावास से शुभम सोनी का बयान लिया है.

बता दें कि दुबई में बैठे प्रमोटर्स पर 60 से ज्यादा अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए घोटाले को अंजाम देने का आरोप है. ईडी ने दावा किया कि ये तकरीबन 6 हजार करोड़ का घोटाला है. इस मामले में ईडी ने 14 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विकास छाबडि़या, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी, सुनिल दम्मानी, विशाल आहूजा, नीरज आहूजा, सृजन एसोसिएट के संचालक पूनाराम वर्मा और शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.