Media24Media.com: किरण सिंह देव को भाजपा की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष किया गया नियुक्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किरण सिंह देव को भाजपा की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष किया गया नियुक्त

Document Thumbnail

 रायपुर : जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव भारतीय जानता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।


बता दे कि इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी संभाल रहे थे,उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ की सत्ता में भाजपा ने वापसी की है।



किरण सिंह देव में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.