Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Hain Tayar Hum: कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर नागपुर मे आयोजित महारैली मे शामिल होंगे महासमुंद जिला के कांग्रेसजन

 महासमुंद। महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर ने राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा नागपुर मे आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन "है तैयार हम" महारैली के विषय मे जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी की स्थापना आज से 138 साल पूर्व 28 दिसम्बर 1885 को हुई थी। कांग्रेस पार्टी की स्थापना भारत की जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए हुई थी।


भारत की आजादी की लड़ाई का मंच बनकर कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा आजादी के बाद देश के लोगो के उत्थान के लिए देश मे चुनाव लडकर सरकार बनाई और भारत तथा भारत के लोगो को स्थापित करने का काम किया। कांग्रेस ने देश मे सबसे लंबे समय तक सरकार चलाकर लोगो के लिए कार्य किया वही 2014 से केन्द्र मे भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस विपक्ष आई और विपक्ष मे रहकर भी लगातार लोगो के हित मे सडक से लेकर सांसद तक लड़ाई लडने का काम किया और लोगो के हक मे आवाज बुलंद करने का काम किया है।

28 दिसम्बर 2023 को कांग्रेस के 139वे स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी नागपुर मे एक विशाल महारैली "है तैयार हम" आयोजित कर रही है जिसमे पुरे देश से लोग रैली मे शामिल होंगे और देश के लोगो की प्रमुख समस्या बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले मे चूक, संवैधानिक संस्था की स्वायत्तता पर हमला जैसे अनेक मामलो को जिन्हे केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार नजरंदाज कर रही है उसे उठाने का काम कांग्रेस पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। उक्त आयोजन मे शामिल होने की अपील कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर ने जिले के कांग्रेसजनो तथा नागरिको से की है की उक्त महारैली "है तैयार हम" मे शामिल होने 28 दिसम्बर को नागपुर पंहुचे और आम लोगो की आवाज बनने मे अपना योगदान दे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.