Media24Media.com: पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार खुद फंदे पर लटक गया डॉक्टर, एक साथ 4 मौतों

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार खुद फंदे पर लटक गया डॉक्टर, एक साथ 4 मौतों

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, रेल कोच फैक्ट्री में तैनात डॉक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों का शव उनके सरकारी आवास से बरामद किया गया है। मामला लालगंज कोतवाली के मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के आवासीय परिसर का है।


रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पता चला है कि डॉक्टर डिप्रेशन के मरीज थे। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर पहले बेहोश किया है, उसके बाद सिर पर हमला करके उनकी हत्या की है। उसके बाद खुदकी नसों को काटने का प्रयास किया, सफल न होने पर फांसी लगा ली। एसपी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि डॉक्टर मिर्जापुर के रहने वाले अरुण कुमार डिप्रेशन के मरीज थे. उन्होंने पहले अपने परिवार को नशीला पदार्थ दिया, क्योंकि मौके पर नशीले इंजेक्शन मिले हैं. परिजनों की भारी चीज मार कर हत्या की गई. फिर खुद को घायल किया. इसके साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आखिरी बार इनको रविवार को देखा गया था, तब सो नजर नहीं आये. बाकी की चीजें पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होंगी.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.