Media24Media.com: कांस्टेबल ने चौकी में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हडकंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांस्टेबल ने चौकी में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हडकंप

Document Thumbnail

 राजस्थान। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने करणी नगर स्थित चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल आसुदास की पोस्टिंग तो मुक्ता प्रसाद थाने में थी लेकिन पिछले लंबे अर्से से वो करणी नगर चौकी में तैनात था। घटना की सूचना के बाद से पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार कांस्टेबल आसुदास शुक्रवार सुबह चौकी पर था, वहां उसने बाथरूम में फांसी लगा ली। अन्य पुलिसकर्मियों ने नीचे उतारा और पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आसुदान वर्ष 2008 में पुलिस में भर्ती हुआ था। हाल ही में मुक्ता प्रसाद कॉलोनी थाना बना तो उसकी पोस्टिंग वहां कर दी गई। उसका डेपुटेशन करणी नगर स्थित चौकी में कर दिया गया। जहां वो अकेला ही रहता था। पुलिस को मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.