Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

Document Thumbnail

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।


विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया। 

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।

देखें LIVE




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.