Media24Media.com: छत्तीसगढ़! नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू को मिली ‘जेड सुरक्षा’

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़! नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू को मिली ‘जेड सुरक्षा’

Document Thumbnail

रायपुर  : छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है, विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के चौथे सीएम होंगे, वहीं प्रदेश में बीजेपी के 54 सदस्यीय विधायक दल में साजा से नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू  को जेड सुरक्षा दी गई हैं.


आपको बता दें कि सीएम, पूर्व सीएम के बाद ईश्वर साहू सर्वाधिक सुरक्षा वाले विधायक होंगे। पूर्व सीएम रमन सिंह को ब्लैक कैट कमांडो, निवृतमान सीएम बघेल को जेड प्लस की सुरक्षा रहेगी।

आपको बता दें चुनाव में ईश्वर साहू ने 7 बार के विधायक रविंद्र चौबे को पराजित किया है। ईश्वर को दी गई इस सुरक्षा के पीछे उन्हें और परिवार पर थ्रेट को कारण बताया जा रहा है। साजा के बिरनपुर में कुछ महीने पहले ईश्वर के पुत्र की विशेष समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि उसके बाद से ईश्वर का परिवार दहशत और धमकियों में दिन गुजार रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.