Media24Media.com: CG NEWS: पूर्व उपसरपंच का छत पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS: पूर्व उपसरपंच का छत पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

 CG NEWS: रायगढ़ के कोतरा रोड थाना अंतर्गत ग्राम औराभांठा में पूर्व उपसरपंच का शव पड़ोसी के घर के छत में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।


जानकारी के मुताबिक रेत सप्लाई का काम करने वाले ग्राम औराभांठा के पूर्व उप सरपंच चंद्रशेखर पटेल (45) की लाश शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में पड़ोसी घर के छत में मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतरा रोड पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच और जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.