Media24Media.com: CG NEWS : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Document Thumbnail

 CG NEWS : सुकमा जिले के सालातोंग के पास सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवान IED की चपेट में आ गए। घटना में दो जवान घायल हो गए हैं। जवानों को प्राथमिक इलाज के बाद एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत डब्बामरका कैंप से जिला पुलिस बल, CRPF 217वीं वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालोतोंग में रोड निर्माण के दौरान सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। 

सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में 2 जवान आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल, CRPF और COBRA द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.