Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh Election Result 2023 Final Update: छत्तीसगढ़ में 'कका' गए- 'कमल' खिला : भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंगपा के एक विधायक चुने गए, देखें अंतिम परिणाम, जानें रोचक जानकारी

आनंदराम पत्रकारश्री. 

रायपुर (छत्तीसगढ़)।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के अंतिम परिणाम की घोषणा हो गई है। 54 सीटें जीतकर भाजपा ने पांच साल बाद एकबार फिर सत्ता में वापसी की है। 75 पार का दावा करने वाली कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कड़े मुकाबले के बीच 35 सीट पर सिमट कर रह गई है। अनेक दिग्गज कांग्रेसी नेता हार गए हैं। राज्य में अन्य राजनीतिक दलों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पाली-तानाखार से एकबार फिर वर्षों बाद खाता खोलने में कामयाब हुई है। 



 सर्वाधिक वोट से जीते बृजमोहन अग्रवाल

ओपी चौधरी, विधायक रायगढ़


छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर 2018 में खोई सत्ता में फिर से वापसी की है। जिन 54 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है, उनमें सर्वाधिक 67719 मतों के अंतर से रायपुर शहर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल जीते हैं। उन्होंने 109263 मत प्राप्त किया। निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉ महंत रामसुंदर दास को महज 41544 वोट मिले। जो जीत के अंतर से भी बहुत कम है।
बृजमोहन अग्रवाल, विधायक रायपुर दक्षिण. आठवीं बार चुने गए हैं।


दूसरे क्रम पर 64443 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से रायगढ़ (16) क्षेत्र से जीत हुई है। चौधरी को 129134 वोट मिले हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश शक्रजीत नायक को 64691 वोट मिले। यहाँ जीत का अंतर और निकटतम प्रतिद्वंदी को मिले वोट लगभग बराबर है। 

भाजपा में सबसे कम 16 वोट से जीते आशाराम नेताम, मात्र 94 वोट से जीते राजेश अग्रवाल

आशाराम नेताम, विधायक- कांकेर


भाजपा के 54 सीटों में सबसे कम लीड वाली सीट है कांकेर (81)।  यहाँ भाजपा के आशाराम नेताम को 67980 वोट मिले।  कांग्रेस के शंकर ध्रुवा को 67964 मत मिले। जीत का अंतर मात्र 16 है। इसी तरह अम्बिकापुर (10) विधानसभा क्षेत्र में भी रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहाँ कांग्रेस के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव महज 94 मतों के अंतर से पराजित हो गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल को 90780 वोट मिले। वहीं टीएस सिंहदेव बाबा को 90686 मत मिला।

भाजपा के इन नेताओं के सिर पर जीत का सेहरा


भरतपुर-सोनहत (1) से  रेणुका सिंह 4919 मतों के अंतर से जीती हैं। मनेंद्रगढ़ (2) श्यामबिहारी जायसवाल 11880, 
बैकुंठपुर(3) भैयालाल राजवाड़े 25413,
प्रेमनगर(4) भूलन सिंह मराबी 33290, 
भटगांव (5) लक्ष्मी राजवाड़े 43962
प्रतापपुर(6) शकुंतला सिंह पोर्ते 11708
रामानुजगंज(7) रामविचार नेताम 29663,
सामरी(8) उधेश्वरी पैकरा 13943, 
लुंड्रा(9) प्रबोध मिंज 24128, 
अम्बिकापुर(10) राजेश अग्रवाल 94, 
सीतापुर (11) पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो 17160, 
जशपुर (12) रायमुनि भगत 17645, 
कुनकुरी (13) विष्णु देव साय 25541, 
पत्थलगांव(14) गोमती साय 255, 
रायगढ़ (16) ओमप्रकाश चौधरी 64443, 
कोरबा(21) लखनलाल देवांगन 25629, 
कटघोरा (22) प्रेमचंद पटेल 16900, 
मरवाही(24) प्रणव कुमार मरपची 12078, 
लोरमी(26) अरुण साव 45891, 
मुंगेली(27) पुन्नूलाल मोहिले 11781, 
तखतपुर(28) धर्मजीत सिंह 14892, 
बिल्हा (29) धरमलाल कौशिक 8957,
बिलासपुर(30) अमर अग्रवाल 28959, 
बेलतरा(31) सुशांत शुक्ला 16963, 
बसना (40) संपत अग्रवाल 36793,  
महासमुंद (42) योगेश्वर राजू सिन्हा 16152, 
बलौदाबाजार(45) टंक राम वर्मा 14746, 
धरसींवा(47) अनुज शर्मा 44343, 
रायपुर ग्रामीण (48) मोतीलाल साहू 35750, 
रायपुर शहर पश्चिम (49) राजेश मूणत 41229, 
रायपुर शहर उत्तर (50) पुरंदर मिश्रा 23054, 
रायपुर शहर दक्षिण(51)बृजमोहन अग्रवाल 67719, 
आरंग(52) गुरू खुशवंत साहेब 16538, 
अभनपुर(53) इन्द्र कुमार साहू 15553, 
राजिम(54) रोहित साहू 11911, 
कुरूद(57) अजय चंद्राकर 8090, 
दुर्ग ग्रामीण(63)  ललित चंद्राकर 16642, 
दुर्ग शहर (64) गजेन्द्र यादव 48697, 
वैशालीनगर(66) रिकेश सेन 40074, 
अहिवारा(67) डोलामणि कोर्सेवाडा 25263, 
साजा (68) ईश्वर साहू 5196, 
बेमेतरा(69) दीपेश साहू 9134, 
नवागढ़(70) दयालदास बघेल 15177, 
पंडरिया(71) भावना बोहरा 26398, 
कवर्धा (72) विजय शर्मा 39592, 
राजनांदगांव (75) डॉ रमन सिंह 45084, 
अंतागढ़(79) विक्रम उसेण्डी 23710, 
कांकेर(81) आशाराम नेताम 16, 
केशकाल(82) नीलकंठ टेकाम 5560, 
कोंडागांव (83) लता उसेण्डी 18572, 
नारायणपुर(84) केदार कश्यप 19188, 
जगदलपुर(86) किरण देव 39834, 
चित्रकोट(87) विनायक गोयल 8370, और 
दंतेवाड़ा(88) चैतराम अटामी 16803 मतों के अंतर से चुनाव जीतकर विधायक निर्वाचित हुए हैं। 

कांग्रेस में सबसे ज्यादा वोट से जीती चातुरी नंद, 

सबसे कम अंतर से जीते जनक राम ध्रुव

श्रीमती चातुरी नंद, विधायक-सरायपाली


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम बहुत चौकाने वाले हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरायपाली (39) सीट से विधायक चुनी गई चातुरी नंद ने कांग्रेस विधायकों में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। चातुरी को कुल 100503 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सरला कोसरिया को 41888 मतों के अंतर से पराजित किया। सरला को 58615 मत मिले। 

कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों में  सबसे कम 816 मतों के अंतर से बिन्द्रानवागढ़ (55) क्षेत्र से जनकराम ध्रुव जीते हैं। जनक को 92639 वोट मिले। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी गोवर्धन सिंह मांझी को 91823 मत मिले। 

 कांग्रेस के इन नेताओं के सिर पर जीत का सेहरा


लैलूंगा (15) से विद्यावती सिदार 4176, 
सारंगढ़ (17) से उत्तरी गणपत जांगड़े 29695, 
खरसिया (18) से उमेश पटेल 21656, 
धरमजयगढ़(19) से लालजीत सिंह राठिया 9637, 
रामपुर(20) फूलसिंह राठिया 22859, 
कोटा (25) अटल श्रीवास्तव 7957,
मस्तूरी (32) दिलीप लहरिया 20141, 
अकलतरा(33) राघवेंद्र कुमार सिंह 22758, 
जांजगीर चाम्पा (34) ब्यास कश्यप 6971, 
सक्ती (35) चरणदास महंत 12395, 
चंद्रपुर(36) रामकुमार यादव 15976, 
जैजैपुर(37) बालेश्वर साहू 25922, 
पामगढ़(38) शेषराज हरवंश 16174, 
सरायपाली(39) चातुरी नंद 41888, 
खल्लारी(41) द्वारिकाधीश यादव 37119,  
बिलाईगढ़ (43) कविता प्राण लहरे 17939, 
कसडोल(44) संदीप साहू 33765, 
भाटापारा(46) इंद्रा साव 11316, 
बिन्द्रानवागढ़(55) जनकराम ध्रुव 816, 
सिहावा(56) अम्बिका मरकाम 13166, 
धमतरी(58) ओंकार साहू 2606, 
संजारी बालोद(59) संगीता सिन्हा 17046, 
डौंडीलोहारा(60) अनिला भेड़िया 35579, 
गुंडरदेही(61) कुँवर सिंह निषाद 14863, 
पाटन (62) भूपेश बघेल 19723, 
भिलाई नगर(65) देवेंद्र यादव 1264, 
खैरागढ़(73) यशोदा नीलाम्बर वर्मा 5634, 
डोंगरगढ़(74) हर्षिता स्वामी बघेल 14367, 
डोंगरगांव(76) डालेश्वर साहू 2789, 
खुज्जी(77) भोलाराम साहू 25944, 
मोहला-मानपुर(78) इन्द्रशाह मंडावी 31741, 
भानुप्रतापपुर (80) सावित्री मनोज मंडावी 30932, 
बस्तर(85) लखेश्वर बघेल 6434, 
बीजापुर(89) 2706, 
कोंटा (90) कवासी लखमा 1981 मतों के अंतर से जीतकर विधायक निर्वाचित हुए हैं। 

 छत्तीसगढ़ में पहली बार एक सीट पर लहराया गोंगपा का परचम 

गोंगपा के विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम


पाली-तानाखार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सुप्रीमो स्व. दादा हीरासिंह मारकम की विरासत वाली सीट है, जहाँ अविभाजित मध्यप्रदेश में  उपचुनाव-1996 और 1998 में हीरासिंह मारकम लगातार दो बार गोंगपा का परचम लहराए थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर 2003 तक हीरासिंह मरकाम यहाँ के विधायक थे। वर्ष 2020 में उनके निधन के बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके ज्येष्ठ सुपुत्र तुलेश्वर हीरासिंह मारकम(प्राप्त मत- 60862) ने 714 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दुलेश्वरी सिदार (60148) को पराजित किया है। यहां भाजपा के रामदयाल उईके को 46522 वोट मिले, वे तीसरे स्थान पर हैं।  यह वर्षों से कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.