Media24Media.com: राजधानी में अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बिल्डिंग से कुदते हुए शख्स का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक बहादुर बरिया (43 वर्ष) कंधे की हड्डी से जुड़ी परेशानी लेकर ओडिशा से रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल इलाज करवाने आया था। वो ऑर्थो के इलाज के लिए 16 नवंबर से अस्पताल में भर्ती था। इस दौरान हॉस्पिटल ने उसे हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या बताई। इस बात से वो काफी घबरा गया था। घबराहट में उसने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजन ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने की मांग की है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.