Media24Media.com: फैन को थप्पड़ मारने पर नाना पाटेकर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- 'गलती हो गई...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फैन को थप्पड़ मारने पर नाना पाटेकर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- 'गलती हो गई...

Document Thumbnail

 Nana Patekar Viral Video : अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा एक बच्चे को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरयल हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो की काफी आलोचना हो रही थी। अब नाना पाटेकर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरे प्रकरण पर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर यह वीडियो कहा है, और जिस बच्चे को उन्होंने थप्पड़ जड़ा वह कौन है।


नाना पाटेकर ने वीडियो संदेश में कहा, "एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैंने एक बच्चे को मारा है, हालांकि यह सीक्वेंस हमारी फिल्म का है। हमें एक रिहर्सल करनी थी। पीछे से कोई कहता है, ये बुढऊ टोपी बेचनी है। मैंने हैट पहना था। वह आता है तो मैं उसे मारता हूं। मैं कहता हूं कि बदतमीजी मत करो। तमीज से पेश आओ। ये तरीका नहीं है और वो भाग जाता है।"

अभिनेता ने आगे कहा, "हमें डायरेक्टर ने एक और रिहर्सल करने के लिए कहा और बोले शुरू करो नाना जी। इसी दौरान यह बच्चा आ जाता है। हमें लगा हमारी ही टीम का बच्चा है और सीन के हिसाब से हमने मार दिया। उससे कहा कि बदतमीजी मत करो। निकलो यहां से। बाद में पता चला कि वह बच्चा हमारी टीम का हिस्सा नहीं है। फिर हमने उसे बुलाया, लेकिन वह भाग गया था। उसके वीडियो को शायद उसके किसी दोस्त ने ही शूट किया होगा। हमने कभी किसी को फोटो के लिए मना नहीं किया है।"

उन्होंने कहा कि गलती से हो गई। हमें पता नहीं कि वह बच्चा कहां से आया। हमने अपना ही बंदा समझकर ऐसा किया है। अगर कोई गलतफहमी है तो मुझे माफ करना। मैं ऐसे किसी को मारता नहीं। आजतक हमने ऐसा किया नहीं है। सभी लोग हमसे इतना प्यार करते हैं और हम उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे। हम माफी मांगना चाहते थे। उसको ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन नहीं मिला। बेवजह ही एक थप्पड़ खा गया। डर से भागा होगा।




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.