Media24Media.com: Chhattisgarh Chunav : कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का घोषणा पत्र, 3200 रुपए क्विंटल में होगी धान खरीदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh Chunav : कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का घोषणा पत्र, 3200 रुपए क्विंटल में होगी धान खरीदी

Document Thumbnail

 Chhattisgarh Chunav : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज अपना ‘भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां राजनांदगांव में, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर में और अन्य वरिष्ठ नेता संभाग मुख्यालयों में भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया।


कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में में कर्ज माफी का ऐलान किया है। वहीं केजी से पीजी तक फ्री में शिक्षा देने का वादा किया है। इसके साथ ही तेंदूपत्ता की खरीदी 6 हजार में की जाएगी। वहीं धान खरीदी 3200 रुपए में धान खरीदी की जाएगी। वहीं प्रति एकड़ 22 क्विंटल धान खरीदी करेगी। गैंस सिलेंडर सभी को 500 रुपए में दी जाएगी। वहीं 2 सौ यूनिट तक बिजली बिल फ्री में मिलेगा।

कांग्रेस की घोषणा पत्र के बड़े वादे

  • इस बार भी किसानों का कर्जा माफ होगा। इस बार भी सरकार बनते ही कर्जा माफ किया जाएगा।
  • धान खरीदी: 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू कर दी गई है।
  • धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी की जाएगी।
  • केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त।
  • 200 यूनिट बिजली बिल फ्री, 200 यूनिट से अधिक खपत पर 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ।
  • भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये सालाना।
  • 700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जांएगे।
  • गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना सभी वर्ग के लिए लागू होगा।
  • साढ़े 17 लाख परिवारों को आवास दिया जाएगा।
  • तेंदूपत्‍ता संग्रहकों प्रति मानक बोरा 4000 हजार रुपये बोन दिया जाएगा।
  • लघुवनोपज पर समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्‍त दिया जाएगा।
  • 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। एपीएल को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
  • सड़क दुर्घटना में सीएम विशेष सहायता योजना के तहत नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा दी जाएगी।
  • तिवरा भी समर्थन मूल्‍य पर खरीदा जाएगा।
  • वाहन मालिकों के वर्ष 2018 का बकाया कर माफ किया जाएगा।
  • सभी सरकारी स्‍कूलों को स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूलों में तब्‍दील किया जाएगा।
  • महिला स्‍व- सहायता समूह का भी कर्जा माफ किया जाएगा।
  • जातिगत जनगणना कराया जाएगा।
  • युवाओं को उद्योग व्‍यापार की स्‍थापना पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दिया जाएगा।
  • अंतिम संस्‍कार के लिए सरकार लकड़ी उपलब्‍ध कराएगी। शहरी क्षेत्रों में यह योजना लागू होगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.