Media24Media.com: छठ मनाकर लौटे युवक की गला काटकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छठ मनाकर लौटे युवक की गला काटकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Document Thumbnail

 भिलाई : छत्तीसगढ़ में खुर्सीपार थानाक्षेत्र अतंर्गत रविवार को छठ मनाकर लौटे युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है। आरोपी युवक की पहचान हो चुकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी नशे का आदि था। आरोपी ने युवक के गले में कटर से हमला किया था। अधिक खून निकलने की वजह से युवक की अस्पताल में मौत हो गई।




प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र निवासी विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था। वह अपने घर के करीब कबीर मंदिर जैतखंब के पास टहलने गया था। इसी दौरान भूषण साहू ने कटर से उसका गले पर हमला कर दिया। और लहूलुहान हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग गया। घटना के सूचना मिलते ही परिजनों ने विजय को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि विजय पासवान अपने बड़े भाई के साथ भिलाई में ही रहता है। वह यहा मजदूरी का काम करता है। मृतक विजय और आरोपी भूषण दोनों पड़ोसी है। इसके पहले भी दोनों के बीच झड़प हुई थी। जिसे लेकर भूषण ने रंजिश रखा था।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.