Media24Media.com: रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली जबरदस्त बाइक रैली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली जबरदस्त बाइक रैली

Document Thumbnail

 रायपुर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बाइक रैली सोमवार को शहर में चर्चा का विषय बन गई। भाजपा की बाइक रैली और रोड शो में लगभग 500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया और भाजपा प्रत्याशी के पत्र में बने माहौल को मजबूती देने के लिए ताकत झोंकी।


बताते चलें कि चुनाव में जीत के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य बाइक रैली निकाली और रोड शो किया। यह रैली जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, आशीष आहूजा और आकाश तिवारी के नेतृव में निकाली गई। बाइक रैली को चुनाव संचालक (रायपुर उत्तर विधानसभा) लोकेश कावड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ता 300 से ज्यादा बाइक में सवार होकर निकले। यह रैली राजधानी के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली में युवाओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने की अपील की।

इन क्षेत्रों में दिखा युवाओं का जोश

बाइक रैली रायपुर रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो गुरुद्वारा रोड होते हुए राजीव गांधी चौक, स्टेशन रोड से गुरुनानक चौक, राठौर चौक, ललिता चौक, फूल चौक, शारदा चौक, एमजी रोड, मौदहापारा, फाफाडीह चौक, साहू पारा, टिम्बर मार्केट, लाल चौक, सिंधु भवन रोड, दुल्हन चौक, पंडरी कपड़ा, प्रमोद साहू के आफिस, लोधीपारा चौक, क्रिस्टल आर्केड, टर्निंग पाइंट, भारत माता चौक, एमडी चौक, कपूर होटल, तरूण सिंह चौक, तेलीबांधा चौक से एक्सप्रेस-वे, अवंति विहार चौक, खम्हारडीह चौक, बीटीआई, टर्निंग पाइंट शंकर नगर से वापस एक्सप्रेस-वे होते हुए केंद्रीय चुनाव कार्यालय पंडरी पहुंची जहां रैली का समापन किया गया।


रैली में प्रमुख रुप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गुंजन प्रजापति, बिट्टू शर्मा, गंधर्व पांडेय, राहुल यादव व अनुराग साहू थे। साथ ही भाजपा मंडल तेलीबांधा भाजयुमो अध्यक्ष जितेंद्र साहू, भाजपा मंडल जवाहर नगर के भाजयुमो अध्यक्ष भारत कुंड, भाजपा मंडल फाफाडीह के भाजयुमो अध्यक्ष योगेश साहू और भाजपा मंडल शंकरनगर के भाजयुमो अध्यक्ष राकेश तांडी, राकेश तांडी, कैलाश बेहरा, तरुण गुप्ता, गुरमीत सिंह, गोपाल साहू व शंकर साहू सहित सैकड़ों की तादात में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.