Media24Media.com: तुलसी विवाह 2023 : आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं रंगोली डिजाइन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तुलसी विवाह 2023 : आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं रंगोली डिजाइन

Document Thumbnail

तुलसी विवाह 2023 : तुलसी विवाह कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी को मनाने की परंपरा है  इस  माह दिवाली और छठ पूजा बीत गई है  भारतीय हिंदू पर्व में इन दोनों महापर्वों के बाद तुलसी विवाह का पर्व भी मनाया जाता है। इस वर्ष तुलसी विवाह 23 नवंबर को है। हिंदू प्रथा के मुताबिक, भगवान विष्णु के विग्रह स्वरूप शालिग्राम जी का विवाह देवी तुलसी के साथ पूरे विधि विधान से हुआ था।

मान्यता है कि तुलसी विवाह के मौके पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं। इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन के बाद से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। तुलसी विवाह के मौके पर मंदिर और घर को रंगोली से सजा सकते हैं। तुलसी विवाह के लिए आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन के में तैयार कर सकते हैं

रंगोली डिजाइन को दीपों के प्रकाश से सजा सकते हैं। रंगोली की इस तरह की कलाकृतियों पर दीपक से सजावट करने से रंगोली की डिजाइन खूबसूरत दिखती है।

घर के द्वार, दीवार के किनारों या मंदिर के इर्द-गिर्द इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन जल्दी और आसानी से बनाई जा सकती है।

गोलाकार रंगोली डिजाइन भी बेहद प्रभावशाली और सुंदर दिखती है। घर का आंगन बड़ा है, तो इस तरह की रंगोली डिजाइन शोभा बढ़ाएगी। रंगोली के बीचो बीच कलश से सजावट कर सकते हैं। तुलसी के पौधे के इर्द-गिर्द इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

तुलसी विवाह के मौके पर चकोर रंगोली डिजाइन से घर के द्वार, आंगन या मंदिर की सजावट कर सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन देखने में आकर्षक लगती है।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.