Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंग्रेजों ने जनता को 200 साल में जितना नहीं लूटा उतना नेता 5-5 साल की किश्त में लूट रहे : CM मान

 भोपाल अंग्रेजों ने भी 2 सौ सालों में जनता को इतना नहीं लूटा था जितना ये नेता आज 5-5 साल की किश्त में लूट रहे हैं। ये लोग जो कहते हैं कि, कोई इन्हे हिला नहीं सकता। मैं कहता हूँ इनके तख्त पलटे जा सकते हैं। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीधी के चुरहट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस बार आम आदमी पार्टी 230 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। भगवंत मान के साथ मंच पर आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।


भगवंत मान ने जनसभा में कहा, मैं कॉमेडियन था देश सेवा के लिए राजनीति में आया। पंजाब में हमारी सरकार बहुमत में है, वहां भाजपा की सीट देखिए। इन लोगों के जुमले बनाने की फैक्ट्री है। रोज नए-नए जुमले लेकर आते हैं। लेकिन हम जुमलेबाजी नहीं करते। पंजाब में शहीदों को 2 करोड़ की सम्मान राशि मिलती हैसरकार बनने पर ये व्यवस्था मध्यप्रदेश में भी लागू करेंगे। मध्यप्रदेश में फ्री बिजली, पानी और शिक्षा देने का हम वादा करते हैं। मध्यप्रदेश से भ्रष्टाचारियों को हटाया जाएगा। इन भ्रष्टाचारियों से कह दो की जितना इकठ्ठा करना है कर लो लेकिन ध्यान रहे कफन की जेब नहीं होती। गरीबों की बद्दुआ मत लो। हम आप ही के बीच में से निकले हुए लोग हैं और अरविन्द केजरीवाल ने झाड़ू का निशान भी इसलिए चुना ताकि पूरे हिंदुस्तान की सफाई की जा सके।

भगवंत मान ने आगे कहा, डेढ़ साल हुआ है पंजाब में सरकार बने हुए हमने 37 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी दी है। भाजपा भ्रष्टाचार की गारंटी देती है हम गारंटी देते हैं फ्री बिजली की। पंजाब में 60 लाख लोगों ने आम आदमी के लिए बनाए गए क्लीनिक में इलाज कराया है। इन बड़े-बड़े लोगों को ये सभी कार्य अच्छे नहीं लगते हैं। जो लोग बड़े-बड़े मंत्री बनकर घुमते फिरते हैं, इनके बेटा-बेटी कोई सांसद है कोई डॉक्टर कोई विदेशों में। उन बड़े-बड़े नेताओं को बोल दीजिये अब आम लोगों के बेटा-बेटी आ रहे हैं। हम इनसे डरने वाले नहीं है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.