Media24Media.com: कन्वेंशन सेंटर में बम धमाका, एक की मौत, कई घायल, केंद्रीय गृहमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कन्वेंशन सेंटर में बम धमाका, एक की मौत, कई घायल, केंद्रीय गृहमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात

Document Thumbnail

 केरल के कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कलामासेरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौके पर एक से ज्यादा धमाका तो नहीं हुआ। 


अधिकारी के मुताबिक, धमाका कथित तौर पर एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर पर हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे धमाके की सूचना वाला फोन आया और पुलिस की मदद मांगी गई। टेलीविजन चैनल पर प्रसारित घटना के दृश्यों में बड़ी संख्या में दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों को घटनास्थल से लोगों को निकालते हुए देखा जा सकता है।

कन्वेंशन सेंटर के अंदर हुए धमाके के विचलित करने वाले दृश्यों में हॉल में कई जगहों पर आग लगी नजर आ रही है, जिससे डरे लोग चिल्लाते दिख रहे हैं। धमाके के बाद सैकड़ों लोग कन्वेंशन सेंटर के बाहर खड़े नजर आए।


केरल के कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए धमाके के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पी विजयन से बातचीत की है। 



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.