Media24Media.com: विधानसभा चुनाव : टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद के बेटी ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधानसभा चुनाव : टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद के बेटी ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन

Document Thumbnail

 विधानसभा चुनाव 2023 :  विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है बड़े-बड़े चौंकाने वाले समाचार सामने आ रहे है। दावेदारों की सक्रियता से इस बार मस्तूरी विधानसभा का चुनाव बहुत ही जटिल और चुनौती पूर्ण होने वाला है।


एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, मैदान में हैं, और कांग्रेस के बहुत ही लोकप्रिय और सरल सहज व्यक्तित्व के रूप में अपनी छवि बनाने वाले लोक गायक दिलीप लहरिया तीसरी बार मस्तूरी विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं,और बहुजन समाज पार्टी के मजबूत और सशक्त एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए दाऊराम रत्नाकर भी इस बार मस्तूरी विधानसभा सभा में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अडिग है।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहतरा सरपंच धरम भार्गव सामाजिक एवं युवाओं में अपनी अलग पहचान और पैठ बनाऐ हुऐ हैं। ऐसे में मस्तूरी विधानसभा में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और जिस पार्टी के मस्तूरी क्षेत्र में काफी चहेते हैं जिसका नाम जोगी कांग्रेस है, उसमें मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय और सक्रिय भाजपा नेत्री चांदनी भारद्वाज जो मस्तूरी जनपद की अध्यक्ष रह चुकी है, जिला पंचायत सदस्य है,वह भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थाम चुकी है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.