Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

Document Thumbnail

 Swine Flu Bhilai News:  भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर में अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। पिछले एक हफ्ते में यहां पर तीन लोग भर्ती हुए थे। इसमें से एक बुजुर्ग और एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।


दुर्ग जिले में एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल के सीएमएचओ डा. रविंद्र नाथ ने बताया कि बुजुर्ग को सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया था। जिसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसी तरह से एक 75 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। दोनों की वहां उपचार के दौरान मौत हुई है।

सेक्टर -9 हास्पिटल में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन पाजिटिव मरीजों को भर्ती किया चुका हैं। तीनों केस दल्ली राजहरा क्षेत्र के थे। वहीं एक युवक को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। आपको बता दे की सन 2017 में स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौत हुई थी। इस समय स्वाइन फ्लू को जो भी मामले आ रहे हैं। वह बालोद जिले के हैं।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.