Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से से दो सगे भाई समेत तीन की मौत, मचा हड़कम्प

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से से दो सगे भाई समेत तीन की मौत, मचा हड़कम्प

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के परसाही गांव में शराब पीने के बाद दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां तीनों की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार परसाही गांव में संजय सांडे, संतकुमार सांडे और जितेंद्र सांडे ने शराब पी थी, जिसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई और अकलतरा अस्पताल ले जाने पर 2 सगे भाई संजय सांडे और जितेंद्र सांडे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं तीसरे व्यक्ति जितेंद्र सांडे को बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अकलतरा पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.