Media24Media.com: मणिपुर में आज से शुरू इंटरनेट सर्विस, 5 महीने से लगा था बैन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मणिपुर में आज से शुरू इंटरनेट सर्विस, 5 महीने से लगा था बैन

Document Thumbnail

 Manipur Violence : मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के बाद आज से पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने की है। उन्होंने कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में तीन मई से भड़की जातीय हिंसा के मद्देनजर निलंबित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार यानी आज से बहाल की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने मुक्त आवाजाही व्यवस्था को रद्द करने का भी आह्वान किया है।


पिछले महीने मणिपुर हाई कोर्ट ने भी राज्य सरकार को मोबाइल फोन के माध्यम से इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए एक मैकेनिज्म तैयार करने का निर्देश दिया था।

आपको बता दें, 3 मई को मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड दोनों इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, जिस दिन राज्य में पहली बार हिंसा भड़की थी। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए, पहले पांच दिनों की अवधि के लिए लगाया गया इंटरनेट प्रतिबंध पांच महीनों तक लागू रहा।

सीएम सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकार ने फर्जी समाचार, दुष्प्रचार और नफरत फैलाने वाली सामग्री का प्रसार रोकने के लिए तीन मई को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी थीं, लेकिन स्थिति में सुधार होने के कारण मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज से राज्यभर में बहाल की जाएंगी।’’ उन्होंने कहा कि सरकार अवैध प्रवासियों के आने की समस्या से निपटना जारी रखेगी। उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत पर बल दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.