Media24Media.com: पीएम के दौरे पर सीएम बघेल ने कसा तंज, कहा - आ जाए तो जानें, वरना कई दौरे रद्द हो गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम के दौरे पर सीएम बघेल ने कसा तंज, कहा - आ जाए तो जानें, वरना कई दौरे रद्द हो गए

Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैक टू बैक दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कई दौरे रद्द हुए हैं। छत्तीसगढ़ आ जाएं, तभी माने की दौरे पर आए हैं। एनएफएचएस के रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।


88 प्रतिशत लोग ही शहर में शौचालय का उपयोग करते हैं। ग्रामीण इलाकों में 73 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग करते हैं। ओवरऑल देखे तो 76% लोग ही शौचालय का उपयोग करते हैं। 23% लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडीएफ प्लस राज्य को घोषित किया गया है। लेकिन 16 लाख परिवार अभी भी शौचालय का उपयोग नहीं कर रहा है।

रमन सिंह के कार्यकाल में इसको ओडीएफ घोषित किया गया था। लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपए का घोटाला शौचालय में ही किया है। केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा था, लेकिन जांच नहीं हो रही है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता मौन हैं। इसको भी ईडी, आईटी से जांच करानी चाहिए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.