Media24Media.com: CG NEWS : एक दिन की कलेक्टर बनी श्रीकृति दीवान की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : एक दिन की कलेक्टर बनी श्रीकृति दीवान की मौत

Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा शासनकाल में 12 जनवरी सन् 2018 में रायपुर जिला की एक दिन की छाया कलेक्टर रहीं श्रीकृति दीवान का आज सुबह निधन हो गया वे 27 वर्ष की थीं। वर्तमान में वे यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। श्रीकृति कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।


लंबे समय तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक उन्हें टीबी हो गया था। रायपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आठ महीने चले इलाज के उनकी आज मौत हो गयी।

रायपुर जिला में श्रीकृति दीवान ने 12 जनवरी 2018 को एक दिन के लिए छाया कलेक्टर की कुर्सी सम्हाली थी। तब ओपी चौधरी रायपुर जिला के कलेक्टर थे। आपको बता दें कि युवाओं में उच्च शिक्षा तथा ऊंचे पदों पर जाने की ललक पैदा करने तत्कालीन भाजपा सरकार ने एक दिन का छाया कलेक्टर बनाने का कार्यक्रम किया था।

चयन प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में चयनित युवा को एक दिन का छाया कलेक्टर बनाया गया था। ब्राम्हणपारा निवासी प्रदीप दीवान बबला (संकरी वाले) की द्वितीय पुत्री, श्रुति दीवान की बहन व सुदेश तथा भावेश दीवान की भतीजी थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.