Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ की राजधानी में नाबालिग से गैंगरेप, ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने किया दुष्कर्म

रायपुर। राजधानी रायपुर के मध्य स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। गंभीर बात यह है कि इस मल्टी लेवल पार्किंग में ASP का दफ्तर भी है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से उसके ही ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने दुष्कर्म किया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जानकारी मिली है कि 17 साल की लड़की रायपुर के पास के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके दोस्तों से मिलने के लिए ​​​​​जय स्तंभ चौक स्थित ​​मल्टीलेवल पार्किंग में पहुंची थी। यहां लड़की का बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर किसी काम से चला गया था। इस बीच वहां मौजूद युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया।

रेप के आरोपी इसी पार्किंग में ठेका का काम संभालते हैं। लड़की को अकेला पाकर आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गए और फिर दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन के साथ जाकर इसकी शिकायत गोलबाजार पुलिस से की।

यह मामला जयस्तंभ चौक स्थित ​मल्टीलेवल पार्किंग का है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अविनाश बेहरा, सिकंदर जैन और गौरव के रूप में हुई है। इनमें से एक 35 साल का अविनाश बेहरा अरविन्द नगर का रहने वाला है। वहीं 31 साल का सिकंदर जैन कांकेर का बताया जा रहा है।

राजधानी में एक माह के भीतर गैंगरेप की यह दूसरी वारदात है। इससे करीब 20 दिन पहले रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में भी दो बहनों के साथ गैंगरेप हुआ था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.