Media24Media.com: इंडिया अलायंस की तीसरी बैठक का शेड्यूल जारी, जानें क्या है कार्यक्रम?

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इंडिया अलायंस की तीसरी बैठक का शेड्यूल जारी, जानें क्या है कार्यक्रम?

Document Thumbnail

इंडिया अलायंस की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली है। यह बैठक मुंबई के सांताक्रूज करीना स्थित पांच सितारा ग्रैंड हयात होटल में होगी। बैठक में आने वाले नेताओं के लिए होटल में कुल 150 कमरे बुक किए गए हैं।


इंडिया अलायंस की बैठक के लिए विपक्षी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो चुका है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला आज मुंबई पहुंचेंगे तो वहीं, लेफ्ट पार्टी के नेता डी राजा शाम तक पहुंचेंगे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन 31 अगस्त को सुबह 11 बजे तक होटल पहुंचेंगे। इसी दिन दोपहर 4 बजे तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी चार्टर्ड फ्लाइट से आएंगे। दोपहर में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, महबूबा मुफ्ती और अखिलेश यादव भी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई पहुंचेंगे।

कब शुरू होगी बैठक?

31 अगस्त को शाम 6 बजे तक सभी पार्टी के नेता होटल पहुंच जाएंगे। शाम 6 बजे से 8.30 बजे तक सभी नेताओं की फॉर्मल मीटिंग होगी। बैठक के दूसरे दिन 1 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंडिया अलायंस की बैठक होगी। वहीं, तीन बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.