Media24Media.com: मुखबिरी के शक में कोटवार की हत्या, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुखबिरी के शक में कोटवार की हत्या, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से नक्सल वारदात की बड़ी खबर सामने आई है. यहां के रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार की हत्या कर दी है. हत्या के बाद शव को नक्सलियों ने खेत में फेंक दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार को मौत के घाट उतार दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रात में 15 से 20 नक्सली गांव में आए और कोटवार धर्मलाल बघेल को उठाकर अपने साथ ले गए थे. जिसके बाद आज सुबह खेत में कोटवार का शव मिला है.

 वहीं मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है. एसपी वाय अक्षय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. फिलहाल इस मामले में पुलिस कोटवार के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.