Media24Media.com: मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र, इन बातों पर किया अनुरोध

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र, इन बातों पर किया अनुरोध

Document Thumbnail

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र,छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर भेंट हेतु समय देने का किया अनुरोध,संघ ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल से समय दिलाने का मुख्यमंत्री से किया था अनुरोध,छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र.


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंटकर ओबीसी वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं में समुचित लाभ दिलाने के संदर्भ में अपनी मांग रखी थी। जिसमें संघ ने यथा शीघ्र 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी थी।

इस मौके पर संघ ने मुख्यमंत्री बघेल से विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल विश्वभूषण से समय दिलाने का अनुरोध भी किया था, जिसे देखते हुए संघ के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.