Media24Media.com: मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत युवाओं को जारी की 34.55 करोड़ रुपये की राशि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत युवाओं को जारी की 34.55 करोड़ रुपये की राशि

Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि का अंतरण की।


इसके आलावा, उन्होंने आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पूर्व में 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त महीने की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार की राशि शामिल करने पर यह राशि बढ़कर 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए हो गई है।  

बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 7200 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1782 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.