Media24Media.com: पीएम मोदी आज आएंगे सागर, रविदास मंदिर के शिलान्यास समेत कई कार्यक्रम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम मोदी आज आएंगे सागर, रविदास मंदिर के शिलान्यास समेत कई कार्यक्रम

Document Thumbnail

 PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर प्रवास पर रहेंगे. वे दोपहर 1 बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वे दोपहर 2:15 बजे संत रविदास स्मारक पहुंचकर मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 3:15 बजे सागर के ढाना में राष्ट्र को समर्पित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण एवं आमसभा को संबोधित करेंगे. 


इसके बाद वे ढाना से खजुराहो होते हुए शाम 5.35 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे. उनकी सागर में होने वाली सभा के पहले युवाओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है. यहां आए लोगों ने News18 से कहा कि हम पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्सुक हैं. पहली बार उनको लाइव सुनेंगे. उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है.


जानकारी के मुताबिक, पीएम सागर दौरे के दौरान 4000 करोड़ की सौगात देंगे. वे 2475 करोड़ रुपये के करीब की लागत से विकसित रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी 1580 करोड़ रुपये के करीब लागत से बनी सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इसके अलावा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा में बनने जा रहे संत रविदास स्मारक का शिलान्यास करेंगे.

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘मैंने 8 फरवरी को एक संकल्प लिया था सागर में संत रविदास जी के भव्य, दिव्य और अलौकिक मंदिर निर्माण का. वह संकल्प यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पावन करकमलों से संपन्न होने जा रहा है. संत रविदास का यह मंदिर सामाजिक समरसता का अद्भुत केंद्र बनकर उभरेगा. मंदिर निर्माण के इस भव्य कार्यक्रम में आप सभी आमंत्रित हैं.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.