Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

100/112 के लिए 400 नए वाहनों की खरीदी को मिली मंजूरी, आपातकाल में जल्द मिलेगी मदद

रायपुर। आपातकालीन स्थिति में पुलिस रिस्पांस इमरजेंसी सेवा के रूप में मदद करने वाली डायल 100/112 सेवा के लिए पुलिस को 400 नए वाहन मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में इसकी खरीदी के लिए वित्त विभाग ने 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इन वाहनों को प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा जाएगा। वर्ष 2018 में इस योजना को 11 जिलों में लागू किया गया था। इसके लिए 252 वाहनों का क्रय किया गया था। वर्ष 2018 में क्रय किए गए अधिकांश वाहनों ने अपना माइलेज पूरा कर लिया है और कुछ वाहन इसे आगामी कुछ महीने में पूर्ण कर लेंगे। ऐसे में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी जिलों में संचालित करने नवीन वाहनों की आवश्यकता थी।




जेम की वेबसाइट पर वाहनों की उपलब्धता और दरों के आधार पर शासन की ओर से दी गई स्वीकृति के अनुरूप केंद्रीय क्रय समिति के निर्णय के बाद जेम में आनलाइन प्रदाय आदेश के माध्यम से वाहनों का क्रय होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.