Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के महिला संविदा कर्मियों ने खून से लिखा राहुल गांधी को पत्र, रखी नियमितीकरण की मांग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के महिला संविदा कर्मियों ने खून से लिखा राहुल गांधी को पत्र, रखी नियमितीकरण की मांग

Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मियों की हड़ताल में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। हड़ताल के 20वें दिन महिला कर्मचारियों ने अपने खून से राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपना पत्र भेजा है। जिसमें राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हैं।


महिलाओं का कहना है कि नियमितीकरण के इस महायज्ञ में नारी शक्ति कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहती है। वर्षा मेघानी ने बताया कि तीन जुलाई 2018 में संविदा कर्मियों के हड़ताल के 21वें दिन कांग्रेस के आला नेताओं ने वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर वह हमें नियमित कर देंगे। लेकिन पांच साल बाद भी यह वादा पूर नहीं हुआ और सरकार बात करने तक से कतरा रही है।

इतना ही नहीं, वादा पूरा करना छोड़ उल्टा एस्मा सहित कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। इस वादाखिलाफी को याद कराने के लिए एक बार फिर से संविदाकर्मचारियों ने तीन जुलाई 2023 से अपने आंदोलन की शुरुआत की है। पिछले चार दिनों से अनशन पर हमारे पुरुष साथी बैठे हुए हैं, जिनमें से दो की तबियत शुक्रवार को बिगड़ गई। हालांकि अब उन्हें स्वस्थ बताया जा रहा है। लेकिन अब भी कर्मचारियों का अनशन जारी है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.