Media24Media.com: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान - सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए दी जाएगी 50 फीसदी मदद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान - सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए दी जाएगी 50 फीसदी मदद

Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया 2023 प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए टेक कंपनियों को 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।


पीएम मोदी ने गांधीनगर में ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश में सेमीकंडक्टर उद्योग की बढ़ोत्तरी के लिए एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर उद्योगों को हर तरह की सुविधाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ”हम सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रोत्साहन की पेशकश कर रहे थे। अब इसे बढ़ा दिया गया है, और अब प्रौद्योगिकी फर्मों को भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिलेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा, ”एक साल पहले, लोग पूछते थे कि उन्हें भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश क्यों करना चाहिए, और अब वे ही पूछते हैं कि भारत में निवेश क्यों नहीं करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि दुनिया को एक भरोसेमंद चिप आपूर्ति श्रृंखला की जरूरत है। PM मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजाइन पर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भारत में 300 विद्यालयों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हुई प्रत्येक औद्योगिक क्रांति अलग-अलग समय में लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित थी और उनका मानना है कि अब जो चौथी औद्योगिक क्रांति देखी जा रही है, वह भारत की आकांक्षाओं से प्रेरित है।

सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भारत के डिजिटल क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं। कुछ साल पहले भारत इस क्षेत्र में एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और आज वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हमारी हिस्सेदारी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 30 बिलियन डॉलर से भी कम था। आज यह 100 अरब डॉलर को पार कर गया है। सिर्फ 2 साल में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दोगुना हो गया है।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत में निर्मित मोबाइल फोन का निर्यात दोगुना हो गया है। जो देश कभी मोबाइल फोन का आयातक था, वह आज दुनिया के बेहतरीन मोबाइल फोन बनाकर उनका निर्यात कर रहा है। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र में सेमीकंडक्टर की आवश्यकता है। मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग हर साल बढ़ रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.