Media24Media.com: मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिये लाये कानून पर पुनर्विचार करें सरकार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिये लाये कानून पर पुनर्विचार करें सरकार

Document Thumbnail

 रायपुर। मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून विधानसभा में पेश होने के बाद भी अभी तक राजपत्र में प्रकाशित नही हुआ है। कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून को शामिल किया था पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बावजूद छत्तीसगढ़ में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कानून लागू करने में कार्यकाल का अंतिम साल भी आधा बीत गया पर मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून के नाम पर शायद पत्रकारों को सिर्फ सूचीबद्ध करने की कोशिश कांग्रेस सरकार की लगी क्योंकि जिस तरह का सुझाव सलाह पत्रकारों ने दिया था .


अधिकृत समिति को वह सब शायद कागज में ही रह गया जिसको लेकर राजभवन में राज्यपाल से भी पत्रकारों ने बीते दिनों मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था और मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून पर चर्चा कर प्रदेश के तमाम पत्रकार संगठनों से उनका विचार जानने के लिए स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ ( सम्बद्ध -इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन) के प्रदेश अध्यक्ष पीसी रथ व प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आजाद तम्बोली ने विधानसभा में प्रस्तुत विधेयक को लेकर गरियाबंद,धमतरी,नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले का सघन दौरा किया। वहां पत्रकारों व पत्रकार संगठनों के साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यो से मुलाकात की।

इस प्रकार सभी जिलों के पत्रकारों की रायशुमारी से , सुझावों से मौजूदा मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून में आवश्यक सुधार हेतु अपनी आपत्तियो से राज्य स्तर पर आयोजन करके सरकार को अवगत कराने की योजना है। इसी प्रकार लगातार सभी जिलों में पत्रकारों से मिलने के लिए निकट भविष्य में सतत दौरा अन्य जिलों में भी किया जाएगा। कोंडागांव जिले में 29 जुलाई की सुबह विश्रामगृह में हुई जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष इसरार अहमद, महासचिव नीरज उइके, फागु यादव,अमरेश झा,अनुज नहरिया,बंकिम साना, चंदन विश्वास , सतीश यादव तथा अन्य कई साथी इस बैठक में उपस्थित रहे। नारायणपुर जिले की बैठक 29 जुलाई की शाम विश्रामगृह में हुई जिसमें रवि साहू,डॉ सैयद वली आज़ाद, अनूप भट्टाचार्य, विक्रम हालदार, प्रशांत सिंह , सतीश एवं अन्य साथी मुख्य रूप से शामिल रहे।

कांकेर जिले की बैठक 28 जुलाई की शाम विश्रामगृह में हुई जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष नृपेंद्र ठाकुर, सतीश यादव, देवेश श्रीवास्तव, विकास अंभोरे, दीपक पांडे, कुकेश्वर सेवता, योगेंद्र सिंह बैस, शेखर पटेल, निशांत गोडबोले, अनुराग उपाध्याय एवं अन्य कई युवा साथी शामिल रहे।

धमतरी जिले में 30 जुलाई को आयोजित बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मो. शाह, भूपेंद्र साहू, राज सोनवानी, सतेंद्र शर्मा, रोशनलाल सिन्हा, नरेश चंद्र श्रोती, विक्रांत शर्मा, पवन तिवारी, उमेश सिंह वशिष्ट,भूपेंद्र पटवा, विशाल ठाकुर, रामाधार यादव शामिल थे। पत्रकारों के हितों के लिये आवश्यक सुझाव जल्दी ही भेजने की बात यहां हुई।
गरियाबंद जिले की बैठक 28 जुलाई को हुई जिसमें खेलन राम महिलांगे, मोतीराम पटेल, डॉ प्रदीप बरई, सुधीर तम्बोली, दीपिका बरई एवं अन्य युवा साथी शामिल थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.