Media24Media.com: Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में कमजोर पड़ गया मानसून, बारिश की फुहारों पर ब्रेक लगते ही बढ़ी गर्मी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में कमजोर पड़ गया मानसून, बारिश की फुहारों पर ब्रेक लगते ही बढ़ी गर्मी

Document Thumbnail

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लगते ही फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। राज्य में आज फिर तापमान बढ़ने के आसार हैं, जबकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक गर्मी बढ़ सकती है। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावित है।


बता दें कि प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब फिर से बारिश में ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक उमस के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों में तापमान में लगभग 5 से 6 डिग्री की वृद्धि हुई है. आने वाले दो-तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.  हालांकि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में धूप-छांव की स्थिति बनी हुई है. 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.