Media24Media.com: CG NEWS : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

RAIPUR : सुकमा जिले में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पोटाकेबिन में पदस्थ एक प्यून का पति है। बताया जा रहा है कि, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद आरोपी की पहचान करने उन्हें बच्ची को दिखाया गया। मासूम ने इनमें से एक आरोपी को पहचान लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर, पोटाकेबिन की अधीक्षिका के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, सायबर सेल की मदद से घटना वाली रात पोटाकेबिन के आस-पास मोबाइल लोकेशन को खंगाला गया। फिर एक-एक कर पुलिस ने करीब 50 लोगों को पकड़ा। जिनसे पूछताछ की गई। सभी को बच्ची के सामने खड़ा किया था। बच्ची ने इनमें से एक शख्स माड़वी हिड़मा उर्फ राजू (35) को पहचान लिया। जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया।

पुलिस अफसरों ने बताया कि, आरोपी युवक पोटाकेबिन में काम करने वाली एक प्यून का पति है। वह अक्सर पोटाकेबिन में आता जाता रहता था। उसे पोटाकेबिन के अंदर आने वाले रास्ते, कैंपस की दीवार, कमरों की जनाकारी थी। इसलिए पिछले शनिवार-रविवार की रात वह कैंपस में आसानी से घुस गया था। हालांकि, मामले के 5 दिन बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.