Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग, अंदर जिंदा जल गया ट्रांसपोर्टर

 RAIPUR ACCIDENT :  राजधानी रायपुर में कार में आग लगने से एक युवक कार के अंदर ही जिंदा जल गया। अधजली कार की नंबर प्लेट से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। मामला माना थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार धनेली धुसेरा मार्ग पर शुक्रवार-शनिवार देर रात सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद युवक बाहर तक नहीं निकल पाया। कार के अंदर ही जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई है। अधजली कार की नंबर प्लेट से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिला। जिसके बाद कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि कार चंद्रशेखर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था।

पेशे से ट्रांसपोर्टर चंद्रशेखर देर रात घर लौट रहा था तभी एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें गाड़ी के साथ जलकर चंद्रशेखर की मौत हो गई। फिलहाल माना थाने की पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.