Media24Media.com: भाजपाईयों ने घेरा विधायक का निवास, कहा-झूठे वादे कर सरकार में आ गई कांग्रेस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भाजपाईयों ने घेरा विधायक का निवास, कहा-झूठे वादे कर सरकार में आ गई कांग्रेस

Document Thumbnail

 खैरागढ़। जिला भाजपा ने कांग्रेस के घोषण पत्र में किए वादे पूरे नहीं करने और जिले में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निवास का घेराव किया। इसके पूर्व ईतवारी बाजार में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


प्रदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, जिला प्रभारी राकेश यादव, सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष घम्मन साहू, खम्मन ताम्रकार, नवनीत जैन, आयश सिंह, नीलिमा गोस्वामी समेत जिला-मंडल भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बीते विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने जो वायदे किए वे अब तक पूरे नही हुए हैं। कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जिला निर्माण तो कर दिया लेकिन बदइंतजामी के बीच जिले की प्रशासनिक व्यवस्था चल रही है। विकास के सारे काम ठप है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.