Media24Media.com: कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान, मुख्यमंत्री समेत इतने लोगों को मिली जिम्मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान, मुख्यमंत्री समेत इतने लोगों को मिली जिम्मेदारी

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इस समिति में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 22 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।


सभी बड़े नेता पदाधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक ले रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सह प्रभारी विजय जांगिड भी पहुंचे हैं। इनके अलावा जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं।


प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने कार्यकारिणी के सदस्यों से मुलाकात के लिए यह बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश पदाधिकारियों से मिलकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी लेंगे। साथ ही आगामी चुनाव में पदाधिकारियों के काम करने के तरीके के बारे में चर्चा होने की संभावना है।

राजीव भवन में जिलाध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण

राजीव भवन में जिलाध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण होगा। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डाटा एनालिटिक्स विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं एलडीएम के राष्ट्रीय सह- समन्वयक और छत्तीसगढ़ प्रभारी राहुल बल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा प्रशिक्षक के रूप में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.