Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री बघेल से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ब्राह्मण समाज बालोद के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
                           

मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं द्वारा राज्य में चहुमुंखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज बालोद के अध्यक्ष अटल दुबे, संतोष दुबे, कृष्णा दुबे, विनोद शर्मा, प्रमोद दुबे, अरुण उपाध्याय, धीरज उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.