Media24Media.com: Odisha Train Accident: मृतकों के परिजनों को 12 लाख मुआवजे देने का ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Odisha Train Accident: मृतकों के परिजनों को 12 लाख मुआवजे देने का ऐलान

Document Thumbnail

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रात भर से चल रहे बचाव व राहत कार्य में अब तक कई घायलों को कटक, भुवनेश्वर और बालासोर के अस्पतालों में पहुंचाया गया है. वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में 233 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 लोग घायल हैं. ये हादसा शुक्रवार की शाम को हुआ था, जब मालगाड़ी, कोरोमंडल एक्सप्रेस और हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनों की टक्कर हुई थी. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएम की ओर से दो लाख रुपये तो वहीं रेल मंत्रालय की ओर 10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है.


ओडिशा में हुए इस भयावह ट्रेन हादसे में 233 लोगों की जानें गई हैं. रेल मंत्राय की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का एलान कर दिया गया है. इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी. वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ही साथ ही उन्होंने कहा कि, "इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपये, मामूली रूप से चोटिलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी."

पीएम मोदी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के लिए 2 लाख रुपये, घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पीएमओ कार्यालय ने इस बाबत ट्वीट किया, "ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाएंगे, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे."


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.