Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

National Ramayana Festival Live - राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन जारी है रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियां

Document Thumbnail

National Ramayana Festival Live : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन जारी है रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियां। आज कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड से आए कलाकार दल की प्रस्तुति के साथ हुई। झारखंड के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। 

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन भी संस्कृति की नगरी रायगढ़ के पावन रामलीला मैदान से श्रीराम भक्ति की रसधार बहेगी. 1 जून को राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शुरुआत हो गई है, जिसमे 12 राज्यों के अलावा विदेशों से भी कलाकार पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महोत्सव की शुरुआत की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, भांचा राम सबके हैं. मार्च पास्ट से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सबसे पहले इंडोनेशिया के दल ने विदेशों में रामकथा के स्वरूप को दर्शाया. इसके बाद 21 सदस्यीय असम के दल ने अपनी प्रस्तुति दी.

LIVE- !!राष्ट्रीय रामायण महोत्सव !! रायगढ़- 02-06-2023

स्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकगायक दिलीप षडंगी ने अपनी टीम के साथ हनुमान चालीसा की प्रस्तुति  दी। महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की थाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।


इस अवसर पर मंत्री अमरजीत भगत ने महोत्सव में उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए स्वयं स्वागत लोकगीत गाया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का मंच पर पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.