Media24Media.com: National Ramayana Festival : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन आज, 8 राज्यों के रामायण दल देंगे प्रस्तुति

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

National Ramayana Festival : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन आज, 8 राज्यों के रामायण दल देंगे प्रस्तुति

Document Thumbnail

National Ramayana Festival : भगवन राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे है। रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का पहला दिन सीएम भूपेश बघेल ने शुभारंभ कर किया। वही आज राष्ट्रीय रामायण का दूसरा दिन है। आज 8 राज्यों के रामायण दल प्रस्तुति देंगे। झारखण्ड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओड़िसा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छग के दल इस समारोह में हिस्सा लेंगे।


आपको बता दें कि रामायण महोत्सव के पहले दिन सभी राज्यों के कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ का दल भी प्रतिभाग कर रहा है। राज्य के दल के कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।

कल सामूहिक हनुमान चालीसा का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कल सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों के गायक श्री दिलीप षडंगी ने यह प्रस्तुति दी। उनके साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और हजारों दर्शक हनुमान जी की आराधना में लीन रहे। कार्यक्रम के आरंभ में विभिन्न राज्यों से और देशों से आए हुए दलों ने मार्च पास्ट किया। इंडोनेशिया और कंबोडिया से आए दलों ने अपने पारंपरिक परिधानों में लोगों का मन मोह लिया। रामनामी संप्रदाय के सदस्यों ने भी मार्च पास्ट किया। उत्तराखंड के दल की विशेषता यह रही कि इसमें अगुवाई रावण ने की। गोवा, कर्नाटक, उड़ीसा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में 12 राज्यों के 270 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से 70 कलाकार और विदेशों से 27 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.