Media24Media.com: नासा के वैज्ञानिकों ने दर्ज कीं 800 रहस्यमय घटनाएं, UFO पर बुलाई पहली मीटिंग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नासा के वैज्ञानिकों ने दर्ज कीं 800 रहस्यमय घटनाएं, UFO पर बुलाई पहली मीटिंग

Document Thumbnail

NASA UFO :  यूएफओ (अज्ञात उड़न वस्तु/ उड़न तश्तरी) की जांच कर रहे नासा के एक पैनल ने एक साल को दौरान करीब 800 रहस्यमय घटनाएं दर्ज की हैं। नासा ने पिछले साल यूएपी (अज्ञात विषम घटना) पर अपने काम की व्याख्या के लिए इस पैनल का गठन किया था। उन घटनाओं को यूएपी माना जाता है, जिन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ज्ञात प्राकृतिक घटनाओं के रूप में नहीं पहचाना जा सकता।


यह पैनल इस साल एक रिपोर्ट जारी करेगा। बुधवार को इसकी पहली सार्वजनिक बैठक हुई। विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति की भागीदारी वाली बैठक को टेलीविजन पर लाइव प्रसारित किया गया। आम लोगों ने भी डिजिटल माध्यम से इसमें हिस्सा लिया। पैनल में 16 सदस्य और सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली समेत नासा की ओर से चुने गए अन्य विशेषज्ञ शामिल थे। केली पहले अमरीकी हैं, जिन्होंने करीब एक साल का समय अंतरिक्ष में बिताया था।

नासा में असिस्टेंट डिप्टी एसोसिएट एडमिंस्ट्रेटर फॉर रिसर्च डॉ. डेनियल एवांस ने कहा, मुख्य रूप से सबूतों पर आधारित पैनल के रुख ने तथ्यों को कल्पना से अलग किया है। यह आसमान में रहस्यमय रूप से नजर आने वाली वस्तुओं (उड़न तश्तरियों) के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की कोशिश है। वैज्ञानिकों ने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि इन ऑब्जेक्ट्स का संबंध दूसरे ग्रहों से हो सकता है।

हर माह मिलती हैं 50 से 100 रिपोर्ट, अधिकतर अस्पष्ट

नासा के ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस के निदेशक सीन किर्कपैट्रिक ने कहा, हमारे पास हर महीने 50 से 100 नई रिपोर्ट आती हैं। पेंटागन की एक रिपोर्ट में 2021 में कहा गया था कि 2004 के बाद सैन्य पायलटों की ओर से देखी गई 144 घटनाओं में से एक को छोड़कर सभी अस्पष्ट रहीं।

गोपनीय सूचनाएं

पैनल के अध्यक्ष खगोल विज्ञानी डेविड स्पेरगेल के मुताबिक पैनल गौर कर रहा है कि इस विषय पर क्या गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध हैं। आसमान में जो कुछ हो रहा है, उसे समझने के लिए और क्या किए जाने की जरूरत है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.