Media24Media.com: कातिल पत्नी गिरफ्तार , महिला ने गला घोंटकर पति को उतारा मौत के घाट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कातिल पत्नी गिरफ्तार , महिला ने गला घोंटकर पति को उतारा मौत के घाट

Document Thumbnail

रायपुर : दुर्ग जिले के भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो तीन दिनों से बीमार थी। सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई निवासी संगीता सोनी (39 साल) ने बुधवार देर रात अपने पति दिलीप सोनी (45 साल) का गला दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार देर रात जब सभी सो रहे थे तो महिला उठी और उसने दुपट्टे से फंदा बनाया। इसके बाद दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.