Media24Media.com: महासमुंद : सड़क दुर्घटना में कांग्रेसी नेता की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : सड़क दुर्घटना में कांग्रेसी नेता की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर

Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में बुधवार गुरुवार की मध्य रात नगर के छत्रपति शिवाजी चौक पर अज्ञात स्कार्पियो वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। इस घटना से शहर में शोक व्याप्त है।


जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी रात साढ़े 12 बजे बरोंडा चौक की ओर से क्लब पारा स्थित घर लौट रहे थे। सुविधा एसटीडी के पास जैसे ही वे राइट टर्न करते सड़क पर आए, नेहरू चौक की ओर से बरोंडा चौक जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो वाहन ने टक्कर मारा। जिससे द्विवेदी 20 मीटर दूर जा गिरे, उनकी दुपहिया लगभग 50 दूर पड़ी मिली। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। इधर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सको ने द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। द्विवेदी कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष पद पर थे।

टीआइ अशोक वैष्णव ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी से स्कार्पियो वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में वाहन इमली भाठा निवासी व्यक्ति का होना पता लगा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.