Media24Media.com: ओडिशा सीमा के गांव में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने दी दबिश, छापेमारी में भालू और बाघ की खाल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ओडिशा सीमा के गांव में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने दी दबिश, छापेमारी में भालू और बाघ की खाल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ वन विभाग के एंटी पोचिंग टीम ने उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के सीमा से लगे ओडिशा के नुआपड़ा जिले के गांवों में छापेमारी की है। छापेमारी में बाघ की खाल, चार जिंदा मोर तथा बड़ी मात्रा में तेंदुआ, भालू, मोर के अवशेष बरामद किए हैं। इसके अलावा विभाग ने शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार भरमार बंदूक, तीर-कमान, जाली, बरामद भी किए हैं।


छत्तीसगढ़ और ओडिशा के वन अमला ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दोनों राज्य के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नियमित शिकार में जुड़े 6 अन्य आरोपी की पहचान कर टीम ने इलाके में सर्चिंग भी शुरू कर दी है। शिकारियों के पास शिकार के अवजार भी जब्त किया गया है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर छ.ग. शासन के मार्गदर्शन में, वरुण जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के निर्देशानुसार सहायक संचालक उदंती गोपाल कश्यप के नेतृत्व में दिनांक 03.06.2023 को एन्टी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र खरियार उड़ीसा के स्टॉफ के द्वारा संयुक्त रुप से सर्च वारंट जारी कर बदन मांझी के घर का तलाशी लिया गया। उनके घर से बाघ का खाल का टुकड़ा और 04 नग जिंदा मयुर का बच्चा एवं वृहद मात्रा मे तार, फंदा, तीर कमान एवं अन्य शिकार करने की सामाग्री बरामद किया गया। जिसे जप्त किया गया। बदन सिंग को पूछताछ के लिए वन परिक्षेत्र कार्यालय खरियार (उड़ीसा) ले जाया गया।

पूछताछ के दौरान बदन सिंग का कथन अनुसार दिनांक 04/06/2023 को ग्राम चिखलचुंवा का खगेश्वर मांझी, ग्राम पाठदरहा, विघाघर मांझी बड़मांझी, सचिन मांझी अच्युतानंद मांझी, ग्राम भालुडोंगरी के घर का भी तलाशी लिया गया। जिसमे वन्यप्राणी के अवशेष तेंदुआ नाखुन तेंदुआ मांस खुला (सूखा), तेंदुआ का पंजा, भालु का गुप्तांग, भालु का पंजा, साही मुर्गी का अतड़ी, मोर पंख, कोटरी मांस खुला (सूखा ), भरमार बंदुक तीर कमान, जाली, सभी सामाग्री को जप्त किया गया।

संलिप्त 05 आरोपी नाम (1) बदन मांझी पिता हेमलाल मांझी, उम्र 45 वर्ष, ग्राम खाडुपानी (2) सचिन मांझी पिता झुमकू मांझी, उम्र 36 वर्ष, ग्राम – पाठदरहा, (3) बड़ा मांझी पिता मोहन मांझी, उम्र 61 वर्ष, ग्राम पाठदरहा ( 4 ) अच्युतानंद मांझी पिता अनुर मांझी, उम्र 23 वर्ष, ग्राम भालुडोंगरी. (5) खगेश्वर मांझी पिता राजमत मांझी, उम्र 62 वर्ष, ग्राम – चिखलाचुंवा, जिला – नुवापाडा (उड़ीसा) को खरियार न्यायालय में पेश किया गया एवं अन्य 01 आरोपी विघाधर मांझी पिता बड़ामांझी उम्र 31 वर्ष, ग्राम- पाठदरहा, थाना बोड़ेन जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा) को डिटेन कर उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व एन्टी पोचिंग टीम को दिनांक 05/06/2023 को सुपूर्द किया गया ।

विद्याधर मांझी को वन परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के कुकरार बीट से लगे उड़ीसा वनक्षेत्र सुनाधस जलप्रपात के पास घटना स्थल का शिनाख्त करने के लिए ले गये जहां अपराधी द्वारा खाल के छुपे होने की जगह बताई गयीं। दिनांक 06/06/2023 को विधाघर द्वारा अन्य शिकारियों के नाम भी बताये गये जिनकी पतासाजी की जा रही है।

बदन सिंग मांझी के घर से बरामद बाघ की खाल एवं नाखुन / दांत को WII देहरादुन भेजा जावेगा। ताकि उसके डी.एन.ए. का मिलान उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व से विगत डेढ़ वर्षों मे भेजे गए बाघ के 05 मल सेम्पल के डी. एन. ए. से मैच किया जा सके।

सुनाबेड़ा अभ्यारण्य एवं खरियार वनमंडल के द्वारा कोई भी मल सेम्पल / ट्रैप कैमरा फोटो विगत वर्षों मे WII देहरादुन को नहीं भेजे गये हैं। बाघ की Identity स्थापित करने का एक मात्र स्रोत उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद द्वारा पूर्व मे भेजे गये मल सेम्पल ही है। उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व का दूसरा नर बाघ ( जिसकी 3 फोटो ट्रैप कैमरा में 31 अक्टूबर, 2022 में कैद हुयी थी) अभी ब्रिगढ़ अभ्यारण्य में विचरण करते पाया गया है जिससे पता चलता है की जिस बाघ का शिकार हुआ है वो कोई और है।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.