Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री बघेल से मिले डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, बघेल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुकुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टीएस सिंहदेव का  कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत

डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव गुरुवार को दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौट आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी वहां मौजूद रहे। सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी कुमार सेलजा और मोहन मरकाम भी साथ लौटे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.